हरदोई: कंपनी का कर्मचारी ही निकला चोर, चोरी के सामान सहित आरोपी हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बीती रात एक कोरियर कंपनी से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी हो गया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया चोरी करने वाला इसी कंपनी में काम करने वाला लेखा प्रबंधक निकला। बताते चलें थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायण नगर में कोरियर कंपनी चलाने वाले अजहर की कंपनी से बीती …

हरदोई। बीती रात एक कोरियर कंपनी से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी हो गया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया चोरी करने वाला इसी कंपनी में काम करने वाला लेखा प्रबंधक निकला।

बताते चलें थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नारायण नगर में कोरियर कंपनी चलाने वाले अजहर की कंपनी से बीती रात तीन लैपटॉप सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य चीजें चोरी हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने शहर कोतवाली में की मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो वहां पर कोई भी ताला टूटा नहीं पाया गया। सभी ताले चाबी से खोले गए जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब पता चला कि कंपनी में लेखा प्रबंधक प्रशांत तिवारी इन तालों की चाबी रखता है।

पुलिस ने प्रशांत की खोजबीन शुरू कर दी तभी आरटीओ चौराहे का के पास पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया प्रशांत के पास से चुराए गए तीन लैपटॉप सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य उपकरण बरामद हुए पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पढ़ें-आगरा: कारगिल शहीद के हुई लूटपाट में पकड़े गए दो चोर, पुलिस ने बरामद की यह चीजें

संबंधित समाचार