कानपुर: गंगा में बढ़ रहा जल स्तर, बनेंगी राहत चौकियां …संक्रामक रोगों के लिये नोडल अफसर नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पहाडों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जल स्तर बढ रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने गंगा, यमुना आदि नदियों में निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां भी कर ली गई हैं। बाढ़ राहत चौकियां भी बना दी गई हैं। जिले में गंगा, यमुना, रिंद, पांडु …

कानपुर। पहाडों में हो रही बारिश के चलते गंगा का जल स्तर बढ रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने गंगा, यमुना आदि नदियों में निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां भी कर ली गई हैं। बाढ़ राहत चौकियां भी बना दी गई हैं। जिले में गंगा, यमुना, रिंद, पांडु और ईशन नदी में बाढ़ आती है। फिलहाल गंगा का जल स्तर 110.90 मीटर है। यहां खतरे का निशान 115 मीटर है। जब गंगा का जलस्तर 114 मीटर होगा तो शहर की तरफ रानी घाट पर बसे दो दर्जन घरों में पानी घुस जाएगा, जबकि कटरी के तरफ एक दर्जन गांव डूब जाएंगे।

गंगा में जब बाढ़ आती है तो चैनपुरवा, देवनीपुरवा, घारमखेड़ा, गंगा रामपुर, लोधवा खेड़ा, प्रतापपुर हरी आदि गांवों के लोगों को पलायन करना पड़ता है क्योंकि इन गांवों में घरों में पानी घुस जाता है। इसी तरह पांडु नदी में बाढ़ आने पर मेहरबान सिंह का पुरवा व आसपास के मोहल्लों के घरों में भी पानी घुसता है। बाढ़ को देखते हुए चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। जब जरूरत पड़ेगी तो वहां लोगों को रखा जाएगा। इसमें सदर में सात, घाटमपुर में 16, बिल्हौर में 9, नरवल में 3 चौकियां बनाई गई हैं। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रवार 10 बाढ चौकियां बनाई गई हैं।

कहां बनाई राहत चौकियां

  • सदर : गंगा बैराज बंधा, मन्नीपुरवा पुराना कानपुर, सम्भरपुर बाढ चौकी बंधा, जागेश्वर मंदिर मैनावती रोड, भौंती, प्रतापपुर
  • घाटमपुर : बरनाव, जगदीशपुर, पडरीलालपुर (रिंद नदी), रामपुर, हरदौली, काख्टर, अकबरपुर बीरबल, गडाथा, कटरी, कोटरा,
  • मउनख्त (यमुना नदी), बेंदा, निमधा, हरबसपुर, बरीपाल, नंदना (नोन नदी)
  • बिल्हौर : नानामऊ, बिल्हौर ब्लाक परिसर, मकनपुर पंचायत घर, ककवन, रहीमपुर विषधन, शिवराजपुर, दलीप नगर, चौबेपुर ब्लाक परिसर, बिरतियान
  • नर्वल : बिरसिंहपुर, कुदौली, डोमनपुर
  • कंट्रोल रूम नंबर : 9451020305
  • अभी जल स्तर सामान्य- गंगा बैराज एसडीओ रजनीश कुमार ने बताया कि अभी जल स्तर सामान्य है। इस समय अभी गंगा का जल स्तर 110.90 मीटर है। यह खतरे के निशान से सभी काफी नीचे है। नरौरा से 32000 क्यूसेक डिस्चार्ज किया गया है, वहीं कानपुर से डिस्चार्ज 25,519 क्यूसेक किया गया है।

यह भी पढ़ें:-बलिया : तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े अधिवक्ता, और तेज करेंगे आंदोलन

संबंधित समाचार