बरेली: दो सगे भाई समेत ऑटो लिफ्टर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद
बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक भी बरादम की हैं। पकड़े गए युवकों पर उत्तराखंड समेत जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए युवक इससे पहले भी कई घटनाओं को …
बरेली, अमृत विचार। पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक भी बरादम की हैं। पकड़े गए युवकों पर उत्तराखंड समेत जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए युवक इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए युवकों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्व पंकज के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में एसपी देहात के नेतृत्व में व सीओ आंवला के द्वारा टीम गठित कर थाना प्रभारी सिरौली अश्वनी कुमार शुक्रवार को वाहनों की चैकिगं कर रहे थे। इस दौरान संदेह होने पर मोटरसाईकिल चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए ऑटो लिफ्टर गिरोह के 04 सदस्य को 05 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ सिरौली बगिया रोड पर मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें एक बाइक चोरी की थाना सिरौली क्षेत्र से चोरी हुई थी।
अन्य बाइकों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। थाना सिरौली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुछताछ में पता चला है कि चारों युवकों के खिलाफ उत्तराखण्ड में कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम कुलदीप, अमरदीप पुत्रगण रामनिवास चतुर्वेदी मूल निवासी ग्राम गहबरा थाना मीरगंज जिला बरेली हाल पता निवासी कृष्णा कालोनी थाना ट्राँजिट कैंप रुद्रपुर जिला ऊधम सिँह नगर (उत्तराखंड), हिमाँशु पुत्र अनिल निवासी गाँधी कालोनी थाना ट्राँजिट कैंप रुद्रपुर ऊधमसिँह नगर (उत्तराखंड),शेखर पुत्र नरेश चंद शर्मा निवासी ग्राम गलपुरा थाना शाहबाद जिला रामपुर बताया। चारों के खिलाफ थाना सिरौली में मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
बरेली समेत कई जिलों में हैं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पकड़े गए ऑटो लिफ्टर काफी शातिर किस्म के हैं। कुलदीप के खिलाफ बरेली, रामपुर, उधमसिंह नगर आदि थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अमरदीप के खिलाफ थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड), बरेली समेत अन्य जिलों में चार मुकदमे दर्ज हैं। हिमांशु के खिलाफ गाँधी कॉलोनी थाना ट्राँजिट कैंप रुद्रपुर ऊधमसिँह नगर ( उत्तराखंड), थाना लहरपुर सीतापुर, बरेली में पांच मुकदमें दर्ज हैं। शेखर के खिलाफ जिला रामपुर के थाना शाहबाद, व दो मुकदमे थाना सिरौली बरेली में दर्ज हैं।पुलिस को इन चारों की लंबे समय से तलाश थी।
