लखीमपुर-खीरी: तीन दिन से लापता युवक का नाले से मिला शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, धौरहरा खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के जगतापुर गांव से तीन दिन पहले लापता युवक का शव लखनपुरवा के पास नाले से बरामद हुआ। शव अर्धनग्न हालत में था। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाल धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को मृतक की …

अमृत विचार, धौरहरा खीरी। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के जगतापुर गांव से तीन दिन पहले लापता युवक का शव लखनपुरवा के पास नाले से बरामद हुआ। शव अर्धनग्न हालत में था। जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। कोतवाल धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को मृतक की दुराचार के मामले में पेशी भी थी।

कोतवाली क्षेत्र के जगतापुर गांव निवासी राजेन्द्र पुत्र मंगू लाल बुधवार की शाम सिमकार्ड खरीदने के लिए घर से निकला था। जो बाद में घर वापस नहीं पहुंचा। शुक्रवार की सुबह लखनपुरवा गांव के पास परमेश्वरी नाले से राजेन्द्र का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस ने शव को ग्रामीणों के समक्ष उनके सहयोग से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

इस बाबत धौरहरा कोतवाल धर्म प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मृतक को गुरुवार को दुराचार के एक मामले में न्यायालय में भी पेश होना था। जहां वह नहीं पहुंचा था। बतौर कोतवाल मृतक के बाबत पता चला है कि वह नशे का आदी था। सम्भावना है कि अत्यधिक नशे की वजह से वह नाले में डूब गया हो। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अपराधियों के सामने लाचार हुई खीरी पुलिस, चोरियों का सिलसिला जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव