रामपुर: आलू से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचे चालक व परिचालक
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। हाथरस से आलू भरकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आनन-फानन में चालक व परिचालक ने कैंटर की खिड़की से कूदकर अपनी जानें बचाई। हादसे में कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे का कारण सड़क पर लाईटें व रेडियम न होने का …
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। हाथरस से आलू भरकर उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। आनन-फानन में चालक व परिचालक ने कैंटर की खिड़की से कूदकर अपनी जानें बचाई। हादसे में कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे का कारण सड़क पर लाईटें व रेडियम न होने का कारण बताया जा रहा है।
शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे एक आलू से भरा कैंटर केमरी रोड स्थित चौधरी मोटर्स के सामने सड़क पर खड़े घोड़े से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर में सवार चाक सिहारी गांव के रहने वाले लीलाधर व उसका परिचालक साथी ने कैंटर की खिड़की से कूदकर आनन-फानन में अपनी जानें बचाई। हादसे के बाद कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को सड़क से हटवाकर साईट से लगवाया है। कैंटर चालक लीलाधर ने बताया वह हाथरस मंडी से आलू भरकर उत्तराखंड के हल्द्वानी मंडी छोड़ने जा रहा था।
तभी तड़के 3.45 पर सड़क पर खड़े घोड़े से बचाने के चक्कर में कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं घटनास्थल के सामने हीरो बाइक शॉप के अभिषेक चौधरी ने बताया सड़क आधी तो,डबल है और आधी सिंगल है,साथ ही सड़क पर लाईटें व रेडियम न होने के कारण आए दिन वाहन पलटते रहते हैं। प्रशासन को चाहिए इस सड़क पर लाईटें व रेडियम लगाएं ताकि हादसों में इजाफा कम हो सकें।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद
