बरेली: तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस अलर्ट, भारी वाहनों पर प्रतिबंध
बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस अभी से अलर्ट हो गई है। कांवड़ियों के साथ किसी तरह का कोई विवाद या हादसा न हो, इसलिए भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जा रहा है, जो चालक जबरन वाहन शहर में ला रहे हैं, उन्हें रोककर चालान किया जा रहा …
बरेली, अमृत विचार। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस अभी से अलर्ट हो गई है। कांवड़ियों के साथ किसी तरह का कोई विवाद या हादसा न हो, इसलिए भारी वाहनों को शहर के बाहर से निकाला जा रहा है, जो चालक जबरन वाहन शहर में ला रहे हैं, उन्हें रोककर चालान किया जा रहा है। प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
बहेड़ी से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर ही रोका कर बाईपास से निकाला जा रहा है, जो वाहन सड़क किनारे खड़े मिल रहे हैं, उनपर कार्रवाई हो रही है। एसपी ट्रैफिक और उनकी टीम प्रमुख चौराहों पर नजर बनाए हुए है। शनिवार, रविवार और सोमवार तीनों दिन बाहर के जिलों से आने वाले भारी वाहनों को बार्डर पर रोककर उन्हें जिले के बाहर से निकालने के लिए कई जगहों पर पुलिस को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: रो-रो कर मर्डर की कहानी बताने वाला गेंदन लाल ही निकला सुनील का हत्यारोपी
