अलीगढ़ में बड़ा हादसा: बारिश के चलते गिरी दीवार, दो बच्चों की मौत…चार घायल
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादो थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बारिश चलते के दीवार गिरने से उसके करीब खेल रहे छह बच्चे दब गए, जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई। जिनकी उम्र करीब साल से लेकर 12 साल बताई जा रही है। अन्य घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा …
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के दादो थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बारिश चलते के दीवार गिरने से उसके करीब खेल रहे छह बच्चे दब गए, जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई। जिनकी उम्र करीब साल से लेकर 12 साल बताई जा रही है। अन्य घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की जानकारी की। मृतक बच्चों के नाम कालू और अभिषेक है।
वहीं घटना की जानकारी देते हुये अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि 29 जुलाई को दोपहर 3-4 बजे के आसपास थाना दादों के गांव हुसैनपुर शहजादपुर से सूचना प्राप्त हुई कि गांव में बारिश के कारण नवनिर्मित दीवार ढहने से गांव के 6 बच्चे जो आसपास खेल रहे थे वह दब गए और दबने के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मुआयना करने पहुंचे और मृतक के परिवारजनों से संवेदना प्रकट कर आगे की कार्रवाई की बात की गई है। बाकी बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: लोहे की ग्रिल में उतरा करंट, युवक की हुई मौत
