CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मिला पहला पदक, वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने जीता सिल्वर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में (30 जुलाई) दूसरे दिन भारत के मेडल का खाता खुल गया है। भारत के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में (30 जुलाई) दूसरे दिन भारत के मेडल का खाता खुल गया है। भारत के संकेत महादेव सरगर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 55 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला। महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सागर स्वर्ण पदक की ओर बढ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता। मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

 

उन्होंने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाया। श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। सागर स्नैच में शीर्ष पर रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में एक ही प्रयास कामयाब रहा, जिसमें उन्होंने 135 किलो वजन उठाया। इसके बाद चोट के कारण वह दूसरे और तीसरे प्रयास में 139 किलो नहीं उठा सके। पिछली बार भारत ने भारोत्तोलन में पांच स्वर्ण समेत नौ पदक जीते थे। शाम को पी गुरूराजा (61 किलो), ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू (49 किलो) और एस बिंदियारानी देवी (55 किलो) भी पदक की दौड़ में होंगे।

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतना चाहते हैं संकेत
21 साल के संकेत कोल्हापुर के शिवाजी यूनिवर्सिटी में इतिहास के छात्र हैं। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 में भी चैम्पियन रहे थे। संकेत 55 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (कुल 244 किलो) भी रखते हैं। संकेत के पिता की सांगली में पान की दुकान है। वह अपने पिता को अब आराम करते हुए देखना चाहते हैं। संकेत ने हाल ही में कहा, ‘अगर मैं गोल्ड जीत लेता हूं तो अपने पिता की मदद करूंगा। उन्होंने मेरे लिए काफी मेहनत किया है। मैं उन्हें अब खुशियां देना चाहता हूं। संकेत का टारगेट पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण जीतना है।

टेबल टेनिस : भारत ने गुआना को 3-0 से हराया
टेबल टेनिस के विमेन टीम के ग्रुप-2 में भारतीय टीम ने गुआना पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की है। उसने पहले दिन भी आसान जीत दर्ज की थी।

लक्ष्य सेन जीते, भारतीय टीम 2-0 की बढ़त पर
बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका पर 2-0 की बढ़त बना ली है। उसकी ओर से पहला डबल्स मैच सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से जीता। उसके मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। अब विमेन सिंगल में आकर्षि कश्यप ने विदरा सुहासनी को 21-3, 21-9 से हराया।

ये भी पढ़ें : Commonwealth Games का आज दूसरा दिन, मीराबाई चानू की होगी गोल्ड पर नजर, लवलीना बोरगोहेन भी दिखाएंगी दम… जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार