बाराबंकी: दो बाइकों में हुई टक्कर के बाद ट्रक से कुचलकर पांच लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मसौली थाना अंतर्गत बिंदौरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि पांचवें की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुई। इस घटना से कोहराम मच गया है। जिला चिकित्सालय का दृश्य ह्रदय विदारक है। प्रत्यक्षदर्शियों …

बाराबंकी। मसौली थाना अंतर्गत बिंदौरा गांव के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि पांचवें की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान हुई। इस घटना से कोहराम मच गया है। जिला चिकित्सालय का दृश्य ह्रदय विदारक है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के फास्ट दो मोटरसाइकिलें आपस में आमने-सामने टकरा गई। जब तक यह लोग संभल पाते तब तक दूसरी तरफ से आ रही एक ट्रक मोटरसाइकिल पर सवार पांचों लोगों को कुचलते हुए निकल गई।

जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार प्रशांत दुबे पुत्र लक्ष्मी निवासी लखपेड़ाबाग बाराबंकी तथा पंकज मिश्रा पुत्र विजय प्रकाश मिश्र निवासी काजी मऊ करनैलगंज गोंडा तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार किन्हौली निवासी दीपक गौतमपुत्र मेवालाल उम्र 28 वर्ष दूसरा अभिषेक गौतम पुत्र राजेश गौतम उम्र 23 वर्ष व शिवकरण गौतम पुत्र माता प्रसाद उम्र 32 वर्ष की मौत हो गई। सप्ताह भर के भीतर हु इज दूसरे बड़े हादसे से लोग सहम उठे हैं। इसके पहले 25 जुलाई को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन महिलाओं की मौत

संबंधित समाचार