मुख्यमंत्री योगी ने बिजली के बहाने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- प्रदेश के हर गांव को बनाना है वीआईपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। ऊर्जा दिवस और बिजली महोत्‍सव के मौके पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज शनिवार को नाम लिये बैगेर सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कि पहले (सपा राज में) सिर्फ चार जिले वीआईपी होते …

लखनऊ। ऊर्जा दिवस और बिजली महोत्‍सव के मौके पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज शनिवार को नाम लिये बैगेर सपा प्रमुख व सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि कि पहले (सपा राज में) सिर्फ चार जिले वीआईपी होते थे। लेकिन अब प्रदेश के हर शहर और हर गांव को वीआईपी बनाना है।

इस मौके पर राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने दो हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले 17 विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया। इन नए उपकेंद्रों के शुरू होने से दर्जनों जिलों में विद्युत आपूर्ति बेहतर होगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार बचे मजरों और हर घर तक बिजली पहुंचाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनने से पहले यूपी में करीब 1.21 लाख गांव ऐसे थे जहां आज़ादी के बाद से बिजली पहुंच नहीं पाई थी। हमारी सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत 1.43 करोड़ गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:-Kanwar Yatra 2022: मुख्यमंत्री योगी ने हेलीकॉप्टर से की कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, कांवड़ रूट का भी किया निरीक्षण

 

संबंधित समाचार