रानीखेत में एआरटीओ कार्यालय का शुभारंभ, अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए नहीं लगाने होंगे अल्मोड़ा के चक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से एआरटीओ कार्यालय खोले जाने की मांग शनिवार को पूरी हो गई। ताड़ीखेत में एआरटीओ कार्यालय खुलने से रानीखेत उपमंडल के लोगों को अल्मोड़ा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब स्थानीय स्तर पर ही डीएल, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, रिन्यूवल और अन्य काम हो सकेंगे। परिवहन …

रानीखेत, अमृत विचार। रानीखेत क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से एआरटीओ कार्यालय खोले जाने की मांग शनिवार को पूरी हो गई। ताड़ीखेत में एआरटीओ कार्यालय खुलने से रानीखेत उपमंडल के लोगों को अल्मोड़ा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अब स्थानीय स्तर पर ही डीएल, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, रिन्यूवल और अन्य काम हो सकेंगे। परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने उपसंभागीय परिवहन कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया।

परिवहन मंत्री ने संभागीय परिवहन अधिकारियों से कहा कि वह वाहन स्वामियों और चालकों की समस्याओं का त्वरित निदान करें। अधिकारी लोगों को बेहतर सेवाएं देंगें तो संदेश अच्छा जाएगा। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि भाजपा सरकार समेकित विकास की पक्षधर रही है। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के प्रस्ताव पर त्वरित अमल करना इसका उदाहरण है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद रावत, आरटीओ गुरदेव सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, एआरटीओ ताड़ीखेत प्रमोद चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म