लखीमपुर-खीरी: ट्रॉली से गिरा 14 साल का कांवड़िया, कुचलकर मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जल भरकर जा रहे एक 14 वर्षीय कांवड़िया शनिवार को अचानक ट्रॉली से नीचे गिर गया, जिससे उसकी ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने शव सड़क से उठाकर …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर जल भरकर जा रहे एक 14 वर्षीय कांवड़िया शनिवार को अचानक ट्रॉली से नीचे गिर गया, जिससे उसकी ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने शव सड़क से उठाकर किनारे किया और जाम खुलावाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
हादसा पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कोतवाली सदर क्षेत्र में हुआ। शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी भारत ने बताया कि पुत्र संजय (14) गांव से गई कांवड़ यात्रा में शामिल होकर शारदा नदी के तट पर जल भरने गया था, जहां से शनिवार को जल भरकर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला स्थित शिव मंदिर जा रहा था। बताते हैं कि संजय ट्रॉली के एंगिल पर बैठा हुआ था।
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वीर बाबा मंदिर के पास चालक के अचानक ब्रेक लेने पर वह अनियंतित्र होकर नीचे गिर गया। लोग शोर मचाते और चालक ट्रैक्टर को रोकता। इससे पहले ही वह ट्रॉली का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह, चौकी इंचार्ज एलआरपी रंजीत सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव सड़क से हटवाया और मौके पर लगी भीड़ को किनारे कर वाहनों को पास कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
सड़क हादसे में मारे गए संजय के पिता भारत मजदूर पेशा व्यक्ति हैं। परिवार की माली हालत भी काफी दयनीय है। हादसे में पुत्र की मौत होने की खबर जब पुलिस ने दी तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक संजय की मां राजेश्वरी का रो-रोकर हाल बेहाल था।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
