अयोध्या : खाद्य आयुक्त ने परखी सार्वजनिक वितरण प्रणाली, गोदाम का किया निरीक्षण
सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने शनिवार को यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली का जायजा लिया। लखनऊ से यहां पहुंचे खाद्य आयुक्त ने खाद्यान्न व्यवस्था को लेकर गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों से प्रगति जानी। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के कटरौली स्थित सरकारी सस्ते …
सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने शनिवार को यहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली का जायजा लिया। लखनऊ से यहां पहुंचे खाद्य आयुक्त ने खाद्यान्न व्यवस्था को लेकर गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर भी अधिकारियों से प्रगति जानी।
इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के कटरौली स्थित सरकारी सस्ते गल्ले के गोदाम का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कोटेदारो की दुकान तक खाद्य सामाग्री पहुंचाये जाने की क्रियान्वन के बारे में जानकारी हासिल की। उठान समयानुसार करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने स्टाक की जानकारी लेते हुए वितरण संबधित व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिया।
खाद्य आयुक्त ने स्टाक रजिस्टर को खंगालकर मौजूदा स्टाक का मिलान भी किया। इस मौके पर स्टाक एवं रजिस्टर सही पाए जाने पर गोदाम इंचार्ज संग मौजूद अधिकारियो ने राहत की सांस ली। इस दौरान आरएफसी सत्येंद्र नाथ पांडेय, डिप्टी आरएमओ अजीत प्रताप सिंह, वितरण निरीक्षक सोहावल प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –केरल: लेखक पर यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला दर्ज
