कानपुर : ट्रांसगंगा सिटी में घटिया काम पर अभियंता फंसे, होगी कार्रवाई
कानपुर, अमृत विचार। गंगा बैराज पर बसाई जा रही ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी के सेक्टर तीन में फुटपाथ के घटिया काम पर ठेकेदार के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने महाप्रबंधक सिविल से दोषी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता के विरुद्ध भी …
कानपुर, अमृत विचार। गंगा बैराज पर बसाई जा रही ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी के सेक्टर तीन में फुटपाथ के घटिया काम पर ठेकेदार के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने महाप्रबंधक सिविल से दोषी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता के विरुद्ध भी कार्रवाई प्रस्तावित करने के लिए कहा है।
1151 एकड़ में बसाई जा रही इस सिटी में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन का कार्य शुरू हो गया है। आधे से अधिक विकास कार्य भी हो गया है। पिछले दिनों हुई कई दिनों तक बारिश में सेक्टर तीन में सड़क किनारे के फुटपाथ दो जगहों पर धंस गए। ये फुटपाथ 115 मीटर लंबाई में धंसे हुए थे। मामला संज्ञान में आने पर सीईओ ने जुनेजा कांस्ट्रक्शन कंपनी पर चार लाख का जुर्माना लगाया था। अब उन्होंने लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई प्रस्तावित करने के लिए कहा है। ऐसे में अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। उधर फुटपाथ के मरम्मत का कार्य पूरा करा दिया गया है।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : लुलु मॉल में नमाज अदा करने वालों को मिली रिहाई…जानें पूरा मामला
