नैनीताल : एनटीपीसी स्वच्छ ऊर्जा परियोजना और नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल की शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शैले हॉल में ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 करोड़ की …

नैनीताल, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शैले हॉल में ऊर्जा निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल और जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 करोड़ की लागत से स्थापित बिजली वितरण आधुनिकीकरण से जुड़ी पुनरुत्थान योजना पांच हजार करोड़ की लागत से स्थापित एनटीपीसी स्वच्छ ऊर्जा परियोजना व नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल की शुरुआत की गई।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से बातचीत की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 2015 तक देश के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजाना 15 घंटे बिजली दी जाती थी। लेकिन अब सरकार के द्वारा 22 घंटे से अधिक रोजाना बिजली दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा ऊर्जा निगम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को साकार करते हुए बीपीएल परिवारों को निशुल्क बिजली दी जा रही है। साथ ही एपीएल परिवारों को सस्ती दरों पर बिजली दी गई है। सरकार द्वारा नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र के गावो में सरकार ने 100% बिजली पहुंचा दी है। आज हर घर बिजली के जगमगा रहा है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नैनीताल पहुंचे लाभार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान नैनीताल के स्कूली छात्र छात्राओं समेत अन्य संस्थाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी साथ ही ऊर्जा निगम द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के लिए आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता के विजय छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान हल्द्वानी मेयर योगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पदमश्री अनूप शाह, यूपीसीएल के मुख्य अभियंता कुमाऊं परिक्षेत्र अतुल सिंह गर्ब्याल, नवीन मिश्रा, डीके जोशी, शेखर त्रिपाठी, डीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार