लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय की नैक टीम को राज्यपाल ने किया सम्मानित, कही यह बात
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए शनिवार का दिन बेहद एहम रहा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में लखनऊ विश्वविद्यालय नैक टीम के सभी सदस्यों को मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने नैक मूल्यांकन …
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए शनिवार का दिन बेहद एहम रहा। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में लखनऊ विश्वविद्यालय नैक टीम के सभी सदस्यों को मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने नैक मूल्यांकन के लिए की गई तैयारियों को अन्य विश्वविद्यालयों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
राज्यपाल ने प्रसन्नता जताई कि लखनऊ विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में ‘ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास की सशक्त भावना के साथ टीम वर्क करके ही विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि प्राप्त हो सकी।
उन्होंने कहा टीम के प्रत्येक सदस्य अपनी तैयारियों और कार्य व्यवहारों को लिखित रूप में भी प्रस्तुत करें, जिससे एक बुकलेट बनवाकर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों का स्तर सुधारने में सहायता मिले।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय की इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय राज्यपाल को देते हुए कहा कि प्रदेश में उनके द्वारा विश्वविद्यालयों में गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए जा रहे अथक प्रयासों का यह परिणाम है कि अब राज्य विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन में अग्रणी श्रेणियों को प्राप्त करने लगे हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने इसे राज्यपाल के निर्देश में बेहतर टीम वर्क के साथ अथक मेहनत का परिणाम बताया। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय की नैक तैयारियों के लिए गठित टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें –‘पकड़उवा बियाह’ में नजर आयेगी अंकुश राजा और अनारा गुप्ता की जोड़ी
