बरेली: अब सीएचसी-पीएचसी पर भी लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब सीएचसी-पीएचसी पर तैनात स्टाफ के खेल पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। जिले के समस्त सीएचसी पीएचसी पर अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। जिसका आदेश सीएमओ ने शनिवार को जारी कर दिए हैं। बीते दिनों अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. दीपक ओहरी ने सीएचसी पीएचसी का औचक …

बरेली, अमृत विचार। अब सीएचसी-पीएचसी पर तैनात स्टाफ के खेल पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। जिले के समस्त सीएचसी पीएचसी पर अब बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी। जिसका आदेश सीएमओ ने शनिवार को जारी कर दिए हैं।

बीते दिनों अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. दीपक ओहरी ने सीएचसी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई जगह पर हाजिरी संबंधी अनियमितताएं मिली थीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमओ को व्यवस्था में सुधार करने के आदेश दिए थ।

स्टाफ गायब, हाजिरी पूरी
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सीएचसी पीएचसी पर तैनात स्टाफ की मिलीभगत से खेल जारी है। ऐसे में स्टाफ कई दिनों तक ड्यूटी से गायब रहता है, लेकिन एक दिन आकर रजिस्टर में पूरे माह की हाजिरी दर्ज कर देता है। कार्यालय स्तर से निगरानी न होने से बेखौफ स्टाफ हाजिरी में खेल कर रहे हैं, लेकिन अब इस खेल पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि समस्त एमओआईसी को बायोमेट्रिक से हाजिरी की व्यवस्था शुरु करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: निवेश मित्र पर कराएं पंजीकरण नहीं तो होगी कार्रवाई- डीएम

संबंधित समाचार