संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में पिता की मौत, दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के कस्बा नरौली में मोहल्ला मंगलवाला निवासी एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पुत्री ने घर जमाई पति पर शक जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मोहल्ला मंगलवाला निवासी शिवानी राघव पुत्री किशनपाल के अनुसार उसकी शादी गांव मऊ अस्सू में हुई। उसका …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। थाना बनियाठेर के कस्बा नरौली में मोहल्ला मंगलवाला निवासी एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पुत्री ने घर जमाई पति पर शक जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
मोहल्ला मंगलवाला निवासी शिवानी राघव पुत्री किशनपाल के अनुसार उसकी शादी गांव मऊ अस्सू में हुई। उसका पति नरौली में घर जमाई बनकर रहता है। उसकी पति से अनबन रहती है। शिवानी 26 जुलाई को मुरादाबाद किसी कार्य से गई थी। शुक्रवार को दिन में शिवानी की अपने पिता से फोन पर बात हुई।
वह उस समय पूरी तरह से स्वस्थ थे। रात साढे़ दस बजे शिवानी के पति ने फोन पर बताया कि उसके पिता की तबियत खराब हो गई और वह उन्हें अस्पताल ले जा रहा है, लेकिन अस्पताल ले जाते समय किशनपाल की मौत हो गई। जब शिवानी घर पर पहुंची तो उसके पिता का शव रखा हुआ था और घर पर भारी भीड़ लगी हुई थी। वह पिता की मौत को स्वाभाविक नहीं मान रही है। उसने नरौली पुलिस चौकी में तहरीर देकर पिता के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: पत्नी से अनबन के चलते ट्रक चालक ने की खुदकुशी
