CWG 2022 : बर्मिंघम में मीराबाई चानू ने लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। भारत की स्टार वेटफिल्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 49 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। यह बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। मीराबाई ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 का भी गोल्ड मेडल जीत चुकी …

बर्मिंघम। भारत की स्टार वेटफिल्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 49 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। यह बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला गोल्ड मेडल है। मीराबाई ने लगातार दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 का भी गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।  आपको बता दें कि बर्मिंघम में मीराबाई चनू ने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में मीराबाई ने 113 किलो का बेस्ट प्रयास किया। यानी कि मीराबाई ने कुल 201 किलो का वजन उठाया। बर्मिंघम गेम्स में मीराबाई चनू ने शानदार प्रदर्शन कर वेटलिफ्टिंग के खेल को नई दिशा प्रदान की है।

 

मीराबाई चनू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया-पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘असाधारण मीराबाई चनू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नए एथलीटों को।

शाबाश, मीराबाई!-द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा, मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इन खेलों में भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और जश्न की लहर पैदा कर दी है। शाबाश, मीराबाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दूसरा मेडल, गुरुराजा पुजारी ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

संबंधित समाचार