बरेली: कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने वाले मार्ग को बनाने में जिम्मेदार बेपरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन शुरु होने के पहले से जिला और पुलिस प्रशासन ने मंदिर मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश नगर निगम अफसरों को दिए गए थे। तत्कालीन नगर आयुक्त ने बैठक कर सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को मंदिर और कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्ग के गड्ढे भरने और नाले नालियों की …

बरेली, अमृत विचार। सावन शुरु होने के पहले से जिला और पुलिस प्रशासन ने मंदिर मार्ग के गड्ढे भरने के निर्देश नगर निगम अफसरों को दिए गए थे। तत्कालीन नगर आयुक्त ने बैठक कर सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को मंदिर और कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्ग के गड्ढे भरने और नाले नालियों की साफ- सफाई के निर्देश दिए थे। नगर निगम के सहायक अभियंता और अवर अभियंता ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

यह हाल है वार्ड 65 सुरेश शर्मा नगर का। पार्षद नरेश पटेल बताते हैं कि संजय नगर मोड़ से महंत की चक्की वाले मार्ग से कांवड़िया गुजरते हैं, लेकिन यह मार्ग नहीं बनाया गया है। सावन के पहले नगर आयुक्त ने निर्देश दिया था तब अवर अभियंता ने दावा किया था कि क्षेत्र में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा।

सहायक अभियंता पंकज रस्तोगी ने दावा किया था कि नगर आयुक्त के निर्देश का पालन होगा। लेकिन शनिवार को यहां नालियां बजबजा रही थी। सड़क पर जलभराव भी था। पार्षद नरेश पटेल ने बताया कि जेई और एई साहब से अस्थाई व्यवस्था के तहत मलबा डलवाने की बात कही थी। वह भी नहीं पड़ा है। अधिशासी अभियंता डीके शुक्ला ने बताया कि वे रविवार को मौके पर जाकर गड्ढे भरवाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली संकट, तीन दिन और होगी कटौती

संबंधित समाचार