आज का राशिफल। 31 जुलाई, 2022
मेष आज मित्रों के साथ निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। बच्चों की गलत आदतों से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी। दोपहर के बाद आपके काम अचानक से बनते हुए प्रतीत होंगे। रुका हुआ कमीशन आपको प्राप्त होने वाला है। वृष आज जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में आर्थिक …
मेष
आज मित्रों के साथ निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। बच्चों की गलत आदतों से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। पैतृक कारोबार में उन्नति होगी। दोपहर के बाद आपके काम अचानक से बनते हुए प्रतीत होंगे। रुका हुआ कमीशन आपको प्राप्त होने वाला है।
वृष
आज जीवनसाथी की सलाह से आपको व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई भी निर्णय अकेले लेने से बचें। नए काम में कुछ बाधायें लगी रहेंगी। अपनी उन्नति से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। दूसरों की मदद करके आपके मन में प्रसन्नता होगी।
मिथुन
आज पर्यटन संबंधी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। बिन बुलाए मेहमान घर पर आ सकते हैं। फोन के माध्यम से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पदोन्नति के लिए प्रयास करने के लिए उत्तम समय है।
कर्क
आज धन खर्च करने में कंजूसी न करें वरना उपहास झेलना पड़ेगा। दिनचर्या प्रारम्भ करने से पहले माता-पिता का आशीवार्द अवश्य लें। निजी संंबंधों में कटुता बढ़ सकती है। किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिल सकता है।
सिंह
आज बुद्धिमान मनुष्यों की संगत प्राप्त होगी। आपके स्वास्थ्य में आ रही बाधा दूर होगी। बहुमूल्य उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं। विवाह की इच्छा रखने वाले जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
कन्या
आज जल्दबाज़ी में किए गए कार्य बुरी तरह बिगड़ सकते हैं। ईश्वर उपासना करने से मन शान्त होगा। व्यावसायिक योजनाओं में थोड़ा धीमापन हो सकता है। चुनौतियों का सामना डटकर करें। जुकाम और गला खराब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला
आज आपके संपर्क दायरे में बढ़ोत्तरी होगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। परिवार के सदस्य आपका मनोबल बढ़ायेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। आपकी सलाह से दूसरों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक
आज परिजनों के साथ प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। राजनीतिक लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें।
धनु
आज विद्यार्थी नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। समय पर काम पूरे करने की कोशिश करें। प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दोस्तों के साथ वैचारिक मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों को अहंकार और ईर्ष्या की भेंट न चढ़ने दें।
मकर
आप आज कोई गलती करते हैं तो उसके परिणाम भविष्य में बहुत खराब हो सकते हैं। अपने कार्यों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों से परेशान रहेंगे। कब्ज और बवासीर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।
कुंभ
आज वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रेस्टोरेन्ट व्यापारियों की आमदनी में वृद्धि होगी। प्रियजनों के साथ अपना सुख-दुख बांटेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं।
मीन
आज अपनी प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। रिटेल व्यवसायियों के लिए दिन शुभ है। राजनीति से जुड़े मामलों में आप रुचि ले सकते हैं। अचानक गर्मी और बरसात के कारण एलर्जी की समस्या हो सकती है। आप जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे।
