Commonwealth Games 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल, वेटलिफ्टिंग में बिंदियारानी देवी ने जीता सिल्वर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को चौथा मेडल हासिल हुआ है। बिंदियारानी देवी ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया। यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को चौथा मेडल हासिल हुआ है। बिंदियारानी देवी ने वूमेन्स वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बिंदियारानी ने स्नैच में 86 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 116 का स्कोर बनाया। यानी कि उन्होंने कुल 202 किलो का स्कोर करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। खास बात यह है कि कॉमनवेल्थ 2022 मे भारत को चारों पदक अब तक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं।

वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीतने पर बिंदियारानी देवी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा- मैं पहली बार कॉमनवेल्थ में खेली और सिल्वर जीतकर बहुत खुश हूं। आज मेरी जिंदगी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। हालांकि, मेरे हाथ से गोल्ड फिसल गया। जब मैं पोडियम पर थी, तब सेंटर में नहीं थी। अगली बार ज्यादा बेहतर करने की कोशिश करूंगी।

भारत ने जीते चार मेडल
भारत ने अभी तक कॉमनवेल्थ गेम्स में चार गोल्ड मेडल जीते हैं। इनमें मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल, गुरुराज पुजारी ने ब्रॉन्ज मेडल, संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल और बिंदियारानी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। वेटलिफ्टिंग में भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है

ये भी पढ़ें : CWG 2022: बर्मिंघम में मीराबाई चानू ने लहराया तिरंगा, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

संबंधित समाचार