Earthquake in Nepal : भूकंप के तेज झटकों से कांपी नेपाल की राजधानी काठमांडू, रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह भूकंप के महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप काठमांडू  से 147 किलोमीटर दूर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for …

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार की सुबह भूकंप के महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप काठमांडू  से 147 किलोमीटर दूर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology)के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।  भूकंप का एपिसेंटर पूर्वी नेपाल के 10 किलोमीटर के दायरे में मापा गया।

नेपाल में हाल में आए कुछ भूकंपों से जान और माल का भारी नुकसान देखा गया। 25 अप्रैल 2015 को नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखारा शहर के बीच 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से 8,964 लोग मारे गए थे और करीब 22 हजार लोग घायल हो गए थे।

नेपाल में आए इस विनाशकारी भूकंप को गोरखा भूकंप के नाम से भी जाना जाता है। इसने उत्तर भारत के कई शहरों समेत पाकिस्तान और बाग्लादेश के कुछ इलाकों को हिला दिया था। भूकंप की वजह से काठमांडू का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें : फिर कोरोना संक्रमित हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन, क्वारंटाइन में रहेंगे

संबंधित समाचार