बहराइच: SSB जवानों कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा, लोगों में भरा देशभक्ति का जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने रविवार तिरंगा यात्रा निकाली। हाथ में तिरंगा लिए जवान भारत माता के जरकारों के साथ देश की आजादी का जश्न मनाते हुए चल रहे थे। जवान लोगों को तिरंगा यात्रा के प्रति जागरूक कर रहे थे। सभी ने कतार में चल लोगों को घरों पर तिरंगा झंडा फहराने …

बहराइच। एसएसबी 42वीं वाहिनी के जवानों ने रविवार तिरंगा यात्रा निकाली। हाथ में तिरंगा लिए जवान भारत माता के जरकारों के साथ देश की आजादी का जश्न मनाते हुए चल रहे थे। जवान लोगों को तिरंगा यात्रा के प्रति जागरूक कर रहे थे। सभी ने कतार में चल लोगों को घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया।

नानपारा तहसील में स्थित 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार सीमा क्षेत्र एवं अपने कार्यक्षेत्र में हर घर तिरंगा कार्यक्रम कर रही है। उसी के तहत रविवार को वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट पार्थ सारथी रॉय की अगुवाई में रविवार को अभियान चला। बाबागंज में रैली के दौरान उपस्थित जनता ने पूर्ण उत्साह के साथ सशस्त्र सीमा बल द्वारा चले जा रहे अभियान में प्रतिभाग किया।

वाहिनी के प्रचार अधिकारी पार्थ सारथी रॉय ने सभी उपस्थित जनता को राष्ट्रीय ध्वज की संहिता के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है। इसे आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए शुरू किया गया है इसका मुख्य उद्द्येश्य लोगो के बीच भारतीय ध्वज क बारे में जागरूकता फैलाना साथ ही नागरिको के बीच देशभक्ति का आह्वान करना है।

चूँकि यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में है, इसलिए सभी से आग्रह है कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में अपने घरो पर तिरंगा फहराएँ साथ ही दूसरो को भी इसके लिए प्रेरित करें। हर घर राष्ट्रीय ध्वज का फहराना देश के प्रति हमारी देशभक्ति को प्रदर्शित करेगा। सारथी रॉय ने सभी को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में निरिक्षक अवनीश मलिक, विक्रम राजबंशी, उप निरक्षक शैलेष, उप निरक्षक धनंजय, अरूप डोवारी, धर्मपाल के साथ सभी बल कार्मिक एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।

पढ़ें-एडीजी जोन पहुंचे अयोध्या, परीक्षार्थियों के लिए दिए निर्देश

संबंधित समाचार