बहराइच: भाकियू टिकैत ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्य रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सभी ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसानों ने एमएसपी की कमेटी पर भी सवाल उठाए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों लोग रविवार को धरना …

बहराइच। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्य रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। सभी ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। किसानों ने एमएसपी की कमेटी पर भी सवाल उठाए।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ों लोग रविवार को धरना प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच गए। यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि फसलों की उचित मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। छुट्टा मवेशियों से निजात के लिए पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी, तीन कृषि कानून की टीम में बदलाव करने, अग्निवीर योजना को बंद कर अनिवार्य चयन, देश में अलग से किसान आयोग का गठन करने, उद्योगों को दी जा रही सब्सिडी किसानों को देने और सात राज्यों की तरह अन्य राज्यों में किसानों को बिजली बिल माफ करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

किसानों ने 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमत्री को सम्बोधित नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष किसान मौजूद रहे।

पढ़ें-देश तभी आगे बढ़ेगा, जब नागरिकों को संविधान की परिकल्पना के बारे में पता होगा: सीजेआई रमण

संबंधित समाचार