मुरादाबाद : टक्कर मारने का विरोध करने पर युवक पर किया धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। फेरी करके घर लौट रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। विरोध पर कार सवार युवकों ने फेरी वाले पर धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पाकर परिवार वाले जिला चिकित्सालय पहुंच गए। गलशहीद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग …

मुरादाबाद,अमृत विचार। फेरी करके घर लौट रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। विरोध पर कार सवार युवकों ने फेरी वाले पर धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पाकर परिवार वाले जिला चिकित्सालय पहुंच गए।

गलशहीद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग का रहने वाला आसिम फेरी का काम करता है। वह फेरी करने रतनपुर गया था। देर शाम वहां से पैदल ही घर लौट रहा था। थाना मझोला क्षेत्र में गागन के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। आसिम ने जब टक्कर मारने का विरोध जताया तो कार में सवार दो लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए।

घायल हालत में आसिम को राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी जब घायल के परिवार को लगी तो हड़कंप मच गया और वह भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वहीं जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने आसिम की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एकता की मिसाल! मुस्लिम समुदाय ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

संबंधित समाचार