अयोध्या : एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर किसान मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सौंपा पीएम को सम्बोधित ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को गांधी पार्क में किसान पंचायत की। पंचायत के बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, फसलों के लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, जनपद को …

अयोध्या, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को गांधी पार्क में किसान पंचायत की। पंचायत के बाद प्रधानमंत्री को सम्बोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, फसलों के लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने, अग्नीपथ योजना समाप्त करने, किसान आयोग का गठन करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुपालन में सर्किल रेट का 4 गुना भूमि का मुआवजा दिलाने आदि की मांग की गई है। इसके अलावा मुफ्त बिजली देने, खाद बीज यंत्र कीटनाशक के नाम पर दी जा रही सब्सिडी को किसानों के खाते में भेजने, आवारा पशुओं को गौशालाओं में रखे जाने की समस्या भी उठाई गई है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत सरकार किसानों से एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के वादे से मुकर गई है। जिसके कारण पुनः किसान महा आंदोलन की तैयारी कर लें। प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभय राज ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा ने भी सम्बोधित किया। भागीरथी वर्मा, जगतपाल सिंह, शंकर पाल पांडे, राम गणेश मौर्य, रंजीत कोरी, राजकुमार सोनी समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –कर्नाटक में गलती से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को पांच लाख रुपये का मुआवजा

संबंधित समाचार