अयोध्या: शब्दों में नहीं किया जा सकता परमहंस की भूमिका का वर्णन- सीएम योगी
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमान गढ़ी और रामलला का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी जाना। इसके बाद वह दिगंबर अखाड़ा पहुंचे और राम मंदिर आंदोलन के नायक महंत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने कहा कि …
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमान गढ़ी और रामलला का पूजन-अर्चन करने के बाद उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में भी जाना। इसके बाद वह दिगंबर अखाड़ा पहुंचे और राम मंदिर आंदोलन के नायक महंत रामचंद्र दास परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
योगी ने कहा कि परमहंस रामचन्द्र दास महाराज हमेशा हम सभी के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महंत की जो मुख्य भूमिका थी उसका वर्णन शब्दों में नही किया जा सकता है। इन्हीं संतों के संघर्ष का परिणाम है कि 500 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सब संतों के आशीर्वाद से रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत रामचन्द्र दास परमहंस की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। योगी का परमहंस से व्यक्तिगत सम्बंध रहा। परमहंस के शिष्य व उत्तराधिकारी महंत सुरेश दास के आमंत्रण पर ही सीएम अयोध्या पहुंचे थे। योगी तकरीबन 11:30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर उतरे। सरयू घाट स्थित परमहंस के समाधि स्थल पर श्रद्वासुमन व पुष्प अर्पित किया गया।
समाधि स्थल के संयोजक आचार्य नारायण मिश्रा ने मुख्यमंत्री का स्वागत भी किया गया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ दिगम्बर अखाड़ा में पहुंचे और स्मृति कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व संत महात्मा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में भी जाना
मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद रामलला का पूजन किया। मंदिर परिसर में निर्माण के प्रगति के कार्यों की जानकारी ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सीएम को मंदिर निर्माण की हर गतिविधियों से अवगत कराया।
इस दौरान सीएम ने निर्माण कार्यों में लगी टीम को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी प्रशान्त वर्मा के साथ अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों व श्रावण झूला मेला के संबंध में जानकारी प्राप्त की। झूला मेला को शांतिपूर्ण व बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये।
पढ़ें-अयोध्या: सीएम योगी ने राम दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण का लिया जायजा
