पीलीभीत: भाकियू नेता बोले- किसानों को सरकार की नीतियों ने ठगा, दिया ज्ञापन
पीलीभीत, अमृत विचार। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की मंडी में पंचायत हुई। पंचायत के बाद 15 सूत्रीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। प्रशासनिक अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है सरकार की नीतियों से किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। …
पीलीभीत, अमृत विचार। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की मंडी में पंचायत हुई। पंचायत के बाद 15 सूत्रीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।
प्रशासनिक अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है सरकार की नीतियों से किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में उनको कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है।
भाकियू ने एमएसपी गारंटी कानून को अमल में लाने की बात कही। फसलों के उचित लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को केन्द्र सरकार लागू करे। सात राज्य सूखे की चपेट में हैं और आधा दर्जन राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में किसानों की फसलें नष्ट हो गई है और उन्हें धन जन के अलावा पशुओं की भी हानि हुई है। सरकार तत्काल ग्राम स्तर पर नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा की व्यवस्था करें।
अग्निपथ योजना से मात्र चार साल बाद चयनित में से 75 फीसदी जवानों की छंटनी से देश के युवा बेरोजगार होंगे। उनको अन्य कहीं वरीयता के आधार पर चयनित किया जाए। देश में अलग से किसान आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा अन्य कई मांगों को रखा गया है। ज्ञापन देने वालों मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, जिलाध्यक्ष स्वराज सिंह, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश, दिनेश कुमार सहित कई लोग थे।
ये भी पढ़ें – पीलीभीत: आवारा सांड़ ने बुजुर्ग को पटककर मार डाला, दूसरे मकान में जा रहे थे जानवरों को चारा डालने
