लखनऊ : सपा की एमएलसी प्रत्याशी बनीं कीर्ति कोल, लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने रविवार को कीर्ति कोल को अपना विधान परिषद प्रत्याशी बनाया है। रविवार को पार्टी के ट्विटर हैंडल से इस बात की तस्दीक की गयी है। वह एक अगस्त को नामांकन करेंगी। सपा ने इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। कीर्ति मिर्जापुर की …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने रविवार को कीर्ति कोल को अपना विधान परिषद प्रत्याशी बनाया है। रविवार को पार्टी के ट्विटर हैंडल से इस बात की तस्दीक की गयी है। वह एक अगस्त को नामांकन करेंगी। सपा ने इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है। कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से पहले प्रत्याशी रह चुकी हैं, वह आदिवासी समाज से आती है।

बताते चलें कि विधान परिषद उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी बनाई गईं कीर्ति कोल पूर्व सांसद और विधायक रहे भाईलाल कोल की बेटी हैं। भाई लाल कोल के निधन के बाद से कीर्ति कोल ही अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रही हैं।

यह भी पढ़ें –’वंदे भारत’ ट्रेन के लिए टाटा स्टील ने बनाई खास सीट, शोध एवं विकास पर खर्च करेगी करोड़ो रुपये

संबंधित समाचार