UP Lekhpal Exam 2022: अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकार नहीं चाहती लोगों को नौकरी मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में लेखपाल मुख्‍य परीक्षा में अभ्‍यर्थियों से मोटी रकम लेकर सॉल्‍वर बैठाने और परीक्षा के दौरान अनुचित तरीके अपनाने के आरोप में विभिन्‍न इलाकों से 21 व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने पेपर लीक …

लखनऊ। यूपी में लेखपाल मुख्‍य परीक्षा में अभ्‍यर्थियों से मोटी रकम लेकर सॉल्‍वर बैठाने और परीक्षा के दौरान अनुचित तरीके अपनाने के आरोप में विभिन्‍न इलाकों से 21 व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने पेपर लीक का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की चाल है कि कोई परीक्षा पूरी न हो पाए। साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा वेतन-पेंशन के खिलाफ है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब बीजेपी सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूंजीपतियों के यहां श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं। बीजेपी वेतन-पेंशन के खिलाफ है।’

बता दें कि इसके पहले समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी एक वीडियो जारी किया गया था और सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की गई थी कि अगर वह सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित नहीं करा सकते तो इस्तीफा दे दें। वहीं, इन आरोपों के बीच यूपी एसटीएफ ने आज 12 जिलों में आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा के दौरान 21 लोगों को अरेस्ट किया है।

यह भी पढ़े:-गाजीपुर: OP राजभर और अखिलेश यादव के बीच हो रहे विवाद पर तंज कसते अफजाल अंसारी ने दिया बयान

संबंधित समाचार