बरेली: सिविल डिफेंस की ओर से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
बरेली, अमृत विचार। बारादरी प्रभाग के सिविल डिफेंस के संजय नगर पोस्ट की ओर से दुर्घटना होने की स्थिति में किसी जरूरतमंद को रक्त की कमी से न जूझना पड़े इस उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस के एसओ शिवलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी प्रभाग के सिविल डिफेंस के संजय नगर पोस्ट की ओर से दुर्घटना होने की स्थिति में किसी जरूरतमंद को रक्त की कमी से न जूझना पड़े इस उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल डिफेंस के एसओ शिवलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसमें पोस्ट के सभी पदाधिकारी व सदस्य रक्तदान करते हैं।
उन्होंने स्वयं भी एक यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा पोस्ट वार्डन गिरीश साहनी, विकास सक्सेना,अंशु कपूर, तस्लीम रहमानी, अनुज वर्मा ,जीतेश साहनी, कंवलजीत सिंह, प्रीति अग्रवाल, अक्षित सक्सेना सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर उपनियंत्रक राकेश कुमार मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डन दिनेश कटियार, रंजीत वशिष्ठ, बृजेश पांडेय, ताहिर कमाल आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: देवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत करने पर घर से निकाला
