बरेली: थार मालिकों ने रैली निकाल दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थार मालिकों के ग्रुप क्लब थारियंस ने रविवार शाम शहर में थार गाड़ियों पर तिरंगा लगा रैली निकालकर शहर के लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूक किया। इस रैली की शुरुआत एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने फीता काटकर की। कार्यक्रम का आयोजन बरेली क्लब पार्किंग ग्राउंड में किया। जहां सर्वप्रथम राष्ट्रगान …

बरेली, अमृत विचार। थार मालिकों के ग्रुप क्लब थारियंस ने रविवार शाम शहर में थार गाड़ियों पर तिरंगा लगा रैली निकालकर शहर के लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूक किया। इस रैली की शुरुआत एसपी सिटी रवीन्द्र कुमार ने फीता काटकर की। कार्यक्रम का आयोजन बरेली क्लब पार्किंग ग्राउंड में किया। जहां सर्वप्रथम राष्ट्रगान के माध्यम से एकजुटता का संदेश दिया और तिरंगे को सलामी देकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

कार्यक्रम संयोजक व संस्थापक अध्यक्ष राजीव खुराना ने एसपी सिटी का स्वागत किया और उनकी कार्यकुशलता के बारे में बताया। एसपी सिटी ने कहा कि ”हर घर तिरंगा” हर हिंदुस्तानी के लिए एक मिशन की तरह है। इससे राष्ट्र भक्ति की अलख तो जगेगी साथ ही तिरंगे के प्रति लोगों का प्रेम भी निखरकर आएगा। हम अपने इस तिरंगे को अपने घर व प्रतिष्ठान पर लगाकर स्वयं को गौरवांवित महसूस करेंगे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इस मुहिम में हम सब एकसाथ हैं।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डा. वरुण अग्रवाल ने कहा कि देश हमें सब कुछ देता है, हम भी तो कुछ देना सीखें। हम सबके रगों में राष्ट्र भक्ति रक्त बनकर दौड़ती है और देश सेवा से जुड़े कार्यक्रम में सब एकत्र हो जाते हैं। यही एक असली हिंदुस्तानी की पहचान है। हम आगे भी अपने सभी साथियों के साथ मिलकर इस तरह के आयोजन करते रहेंगे।

तिरंगा रैली बरेली क्लब से शुरू होकर शहामतगंज, डेलापीर, सौ फुटा से होते हुए बड़े बाईपास पर जाकर खत्म हुई। रास्ते में महिंद्रा की कंपनी के मूसाराम शोरूम की ओर रैली का स्वागत किया गया। रैली में सुबोध भारद्वाज, युधिष्ठिर शर्मा, तृजीत अग्रवाल, अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, एडवोकेट सिधांत गुप्ता, राजेश प्रताप सिंह, रोमी सेठी, गौतम सेठी, विक्की बत्रा, डा. सोमेश महरोत्रा, धनंजय विक्रम सिंह, तपन भारद्वाज, केशव भारद्वाज, सोनिका भारद्वाज, श्वेता वतरा, डा. मनीषा मेहरोत्रा, रोली खुराना, मीतू बग्गा, सोनिया सेठी आदि सहभागी बने। बरेली क्लब के सेक्रेटरी कर्नल अनिल खजुरिया का विशेष सहयोग रहा।

ये भी पढ़ें- बरेली: सावन के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस सतर्क, एडीजी, आईजी समेत व्यवस्था देखने निकले अफसर

 

संबंधित समाचार