आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद की जिम में गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मलेरकोटला जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक नगर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर …

चंडीगढ़। पंजाब के मलेरकोटला जिले में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक नगर पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकबर को उस समय करीब से गोली मारी गई, जब वह जिम में थे। मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा, ”एक व्यक्ति जिम में घुसा और उन्हें (अकबर को) गोली मार दी।” पुलिस ने बताया कि एक गोली अकबर को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ‍

अधिकारियों के मुताबिक, वारदात निजी दुश्मनी का नतीजा लग रही है और जांच जारी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है। वीडियो में अकबर को जिम के भीतर एक अज्ञात व्यक्ति की ओर बढ़ते हुए देखा गया। जब अकबर करीब आता है तो हमलावर हथियार निकालता है और उन पर गोली चला देता है। पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ईडी की छापेमारी में संजय राउत के घर से मिले साढ़े 11 लाख रुपये

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म