बरेली: फर्जी प्रमाण पत्र से सफाईकर्मी ने निकाला लोन, कुछ महीने की किस्त अदा करने के बाद हुआ फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नगर पंचायत कलीनगर पीलीभीत के सफाई कर्मी ने 6.50 लाख रुपये का लोन ले लिया। कुछ माह तक उसने किस्त अदा की फिर गायब हो गया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक मैनेजर आलोक अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मलखान ने …

बरेली, अमृत विचार। फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नगर पंचायत कलीनगर पीलीभीत के सफाई कर्मी ने 6.50 लाख रुपये का लोन ले लिया। कुछ माह तक उसने किस्त अदा की फिर गायब हो गया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बैंक मैनेजर आलोक अवस्थी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मलखान ने साढ़े छह लाख रुपये का लोन लिया था।

कुछ माह उन्होंने किस्त अदा की और बाद में किस्त देना बंद कर दिया। जांच में पता चला कि लोन लेने वाला सेवानिवृत्त हो चुका है। बैंक में दिये गए प्रपत्रों के अनुसार उसके सेवानिवृत्त का समय दूसरा था। ऐसे में आरोप है कि उसने लोन लेने के लिए जानबूझकर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मो. रफी के नगमों से सजी सुरमई शाम, गायकों ने पेश किए एक से बढ़ कर एक नगमे

 

संबंधित समाचार