सुल्तानपुर : नहर में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
जयसिंहपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। सोमवार की सुबह शारदा सहायक खंड 16 नहर में एक युवक का शव उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के पानी से शव को बाहर निकलवा कर मौजूद आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास करवाया। लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने …
जयसिंहपुर/ सुलतानपुर, अमृत विचार। सोमवार की सुबह शारदा सहायक खंड 16 नहर में एक युवक का शव उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के पानी से शव को बाहर निकलवा कर मौजूद आसपास के लोगों से शिनाख्त का प्रयास करवाया। लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया ।
मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर बाजार के समीप पखनपुर गांव के समीप से गुजरे शारदा सहायक खंड 16 नहर से जुड़ा है।
सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण नहर की पटरी से जा रहे थे तभी उनको नहर में एक युवक का शव उतराता नजर आया। इसकी सूचना नहर पर टहल रहे लोगो ने ग्रामीणों को देते हुए स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया। नहर में शव मिलने की सूचना पर गोसाईगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय, द्वारिका गंज चौकी इंचार्ज बबलू जायसवाल, भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस वालों ने नहर में उतराते हुए युवक के शव को बाहर निकलवाते हुए मौजूद लोगों से शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन युवक के शव की शिनाख्त नही हो सकी।पुलिस ने युवक के शव को कब्जे लेते हुए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने बताया नहर में मिले युवक के शरीर पर काली रंग की पेंट व लाल शर्ट है। दाहिने हाथ में सिल्वर कलर का कड़ा पहने हुए हैं शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। पानी में रहने की वजह से उसकी बॉडी फूल गई है।
यह भी पढ़ें –CWG 2022 : ऑस्ट्रेलियाई तैराक एम्मा मैककॉन राष्ट्रमंडल खेलों की सबसे सफल खिलाड़ी बनीं
