कानपुर : जीप ने मारी बाइक में टक्कर, दंपति की मौत
कानपुर, अमृत विचार। खेरेश्वर धाम शिवराजपुर से दर्शन पूजन कर घर जा रहे बाइक सवार पति पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गौरी अभयपुर के पास हुई। मृतक युवक की मां गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज चल रहा है। कानपुर देहात जिले के थाना शिवली क्षेत्र के …
कानपुर, अमृत विचार। खेरेश्वर धाम शिवराजपुर से दर्शन पूजन कर घर जा रहे बाइक सवार पति पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई।घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के गौरी अभयपुर के पास हुई। मृतक युवक की मां गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज चल रहा है।
कानपुर देहात जिले के थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम बक्स का पुरवा निवासी 40 वर्षीय सर्वेश पाल अपनी पत्नी अनीता और मां राजबेटी के साथ शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर धाम में सोमवार सुबह दर्शन के लिए आया हुआ था। उन्होंने गंगा स्नान के बाद प्रभु का दर्शन पूजन किया और फिर बाइक से ही घर जा रहे थे। इस बीच गौरी अभयपुर गांव के पास सामने से आ रही जीप से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति- पत्नी दूर जा गिरे। मां भी गिर गईं। तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अनीता और सर्वेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजबेटी को भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि जीप को पकड़ लिया गया है। चालक फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
यह भी पढ़ें –अयोध्या : रामनगरी में गूंजा महादेव का जयकारा, श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक
