हरदोई : तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में साले-बहनोई की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार । रिश्ते में साले-बहनोई बाज़ार करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पिहानी रोड पर अरुआ गांव के पास तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। …

हरदोई, अमृत विचार । रिश्ते में साले-बहनोई बाज़ार करने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में पिहानी रोड पर अरुआ गांव के पास तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में उन्हे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उन दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बताते हैं कि हरियावां थाने के भीठी नेवादा निवासी 29 वर्षीय अजय पाल रविवार की शाम को कोतवाली देहात के शिवपुरी निवासी 22 वर्षीय राकेश के साथ हरियावां की बाज़ार करने गया हुआ था। बाज़ार करने के बाद अजय पाल और राकेश दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में हरियावां थाने के अरुआ गांव के पास सामने से आ रही तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर तक चले इलाज के बाद दोनों की वहीं पर मौत हो गई।

बताते हैं कि राकेश अजय पाल का रिश्ते में साला था। दोनों आपस में साले-बहनोई लगते थे। कोतवाली शहर की पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्ज़े में लेते हुए उनका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें –अब सितंबर तक खुली रहेंगी निजी शराब की दुकानें, दिल्ली सरकार ने दो महीने तक बढ़ाया लाइसेंस

संबंधित समाचार