बरेली: जीआरपी ने घुमंतू परिवारों को जंक्शन से खदेड़ा, जीआरपी सतर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर इन दिनों घुमंतू परिवारों का जमावड़ा हो गया है। आए दिन घुमंतू परिवारों के लोग जंक्शन पर हंगामा करते हैं। शुक्रवार को इन लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी और पूरा मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके चलते सोमवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने अभियान चलाया और घुमंतू …

बरेली, अमृत विचार। जंक्शन पर इन दिनों घुमंतू परिवारों का जमावड़ा हो गया है। आए दिन घुमंतू परिवारों के लोग जंक्शन पर हंगामा करते हैं। शुक्रवार को इन लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी और पूरा मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा। जिसके चलते सोमवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने अभियान चलाया और घुमंतू परिवारों को सरक्युलेटिग एरिया व प्लेटफार्म से खदेड़ दिया। इसके अलावा कांवड़ यात्रा को लेकर भी जीआरपी सतर्क नजर आई। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि ट्रेनों और प्लेटफार्म पर गश्त बड़ा दी गई है। साथ ही कांवड़ यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई है।

ये भी पढ़ें – बरेली: कुंभ एक्सप्रेस में बिगड़ी यात्री की तबियत, इलाज के बाद ट्रेन रवाना

संबंधित समाचार