बरेली: सावन के तीसरे सोमवार पर एकता समाज सेवा समिति व मुस्लिम समाज के लोगों ने की कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ियों के निकलने वाले मार्गों पर एकता समाज सेवा समिति एवं मुस्लिम समाज के सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। थाना किला क्षेत्रान्तर्गत एकता समाज सेवा समिति व मुस्लिम समाज के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के द्वारा अलखनाथ मंदिर रोड …

बरेली,अमृत विचार। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर थाना किला क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ियों के निकलने वाले मार्गों पर एकता समाज सेवा समिति एवं मुस्लिम समाज के सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

थाना किला क्षेत्रान्तर्गत एकता समाज सेवा समिति व मुस्लिम समाज के सम्भ्रान्त व्यक्तियों के द्वारा अलखनाथ मंदिर रोड पर तिलक इंटर कॉलेज के पास से गुजरने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही फल, फ्रूट, शरबत, जूस, पानी इत्यादि का वितरण भी किया।

मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रावण मास में हिन्दू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। इस मौके पर महापौर उमेश गौतम, एकता समाज समिति के अध्यक्ष समीम सुल्तानी, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बरेली, एडीएम सिटी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय जनपद बरेली व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें- बरेली: जीआरपी ने घुमंतू परिवारों को जंक्शन से खदेड़ा, जीआरपी सतर्क

संबंधित समाचार