अयोध्या : सावन झूला मेला में हुए दो हादसे, एक महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में सावन झूला मेला के दौरान हुए दो हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बालू घाट के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक 24 वर्षीय महिला श्रद्धालु को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अहिल्या बाई घाट के सामने राम की पैड़ी के प्लेटफार्म से गिरकर 30 …

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में सावन झूला मेला के दौरान हुए दो हादसों ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बालू घाट के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक 24 वर्षीय महिला श्रद्धालु को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अहिल्या बाई घाट के सामने राम की पैड़ी के प्लेटफार्म से गिरकर 30 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

महिला के शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अयोध्या कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि बाईपास पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। महिला श्रद्धालु सावन मेले में मणि पर्वत झूला मेला देखने आई हुई थी। हालांकि नाम-पता अभी नहीं मालूम हो पाया है।

दूसरी घटना रविवार रात 12:30 की है। यहां नागेश्वर नाथ की ओर से नया घाट जा रहा युवक बैरिकेडिंग के अभाव में राम की पैड़ी के प्लेटफार्म से बाइक सहित सीढ़ियों पर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे गो सेवक रीतेश दास ने मेडिकल कालेज पहुंचाया। स्थिति में सुधार न होने पर युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान राम स्वारथ निवासी गांव राजेपुर अयोध्या के रूप में हुई है। युवक के परिजनों को सूचित किया गया है।

यह भी पढ़ें –Rashmi Desai Photos : ऑफ शोल्डर ड्रेस में रश्मि देसाई ने ढाया कहर, तस्वीरें देख फैंस बोले- Beautiful

संबंधित समाचार