हल्द्वानी: कोरियोग्राफर की Diary ने खोला राज, मां-बेटे पर कसा पुलिस का शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरियाेग्राफर युवती ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी और अब इस मामले में मृतका के प्रेमी और उसकी मां बुरी तरह फंस चुके हैं। मौत के बाद मृतका की डायरी ने कई राज खोले और पुलिस ने प्रेमी व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पटेल चौक साहूकारा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरियाेग्राफर युवती ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी और अब इस मामले में मृतका के प्रेमी और उसकी मां बुरी तरह फंस चुके हैं। मौत के बाद मृतका की डायरी ने कई राज खोले और पुलिस ने प्रेमी व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पटेल चौक साहूकारा लाइन निवासी 24 वर्षीय महिमा मेर पुत्री नारायण मेर कोरियाग्राफर थी। महिमा ने रविवार को अचानक फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ताल करने पहुंची पुलिस को पहले जान देने की वजह समझ नहीं आई, लेकिन पड़ताल के दौरान पुलिस को एक डायरी हाथ लगी। जिसमें महिमा ने लिखा था कि वह मुखानी में रहने वाले सुविग्य ग्रोवर से प्यार करती थी। इस डायरी में महिमा ने अपने और सुविग्य के बारे में लगभग हर रोज की बात लिखी थी।

उसने यह भी लिखा था कि सुविग्य और उसके बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे और सुविग्य ने उससे शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन ऐन वक्त पर वो शादी के लिए टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि सुविग्य और उसकी मां शादी के लिए उसे ताने देते थे। महिमा के भाई अभिषेक का कहना है कि घटना से पहले भी सुविग्य और उसकी मां ने घर आकर महिमा का बहुत भला-बुरा कहा और आत्महत्या के लिए उकसाया। इसके बाद महिमा ने फांसी लगा ली।

कोतवाली पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जयदीप नेगी का कहना है कि मामले में आरोपों की जांच और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। यदि साक्ष्य आरोपों के अनुसार पाए गए तो मां-बेटे की गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित समाचार