पीलीभीत: 15 हजार दो वरना घर पर चलवा दूंगा बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/माधोटांडा, अमृत विचार। कलीनगर तहसील के एक लेखपाल ने दिव्यांग कोटेदार को पहले ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जेदार बताया। उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। जब रुपये देने से इनकार किया तो मकान पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दे डाली। पिता के नाम पर जमीन का पट्टा होने के बाद …

पीलीभीत/माधोटांडा, अमृत विचार। कलीनगर तहसील के एक लेखपाल ने दिव्यांग कोटेदार को पहले ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जेदार बताया। उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। जब रुपये देने से इनकार किया तो मकान पर बुलडोजर चलवाने की धमकी दे डाली। पिता के नाम पर जमीन का पट्टा होने के बाद भी कार्रवाई कर दी गई। मामले की माधोटांडा पुलिस और एसडीएम कार्यालय में शिकायत पत्र देकर शिकायत की गई है।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर के निवासी नरेंद्र सिंह ने दर्जनों ग्रामीणों संग पहुंचकर एक तहरीर थाने में दी। जिसमें बताया कि वह दिव्यांग व्यक्ति हैं और कोटा चलाते हैं। 11 जुलाई को लेखपाल विदित गंगवार उसके घर आए। कहने लगे कि पीड़ित का मकान ग्राम समाज की जगह पर बना हुआ है। 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर जुर्माना और अन्य कार्रवाई की धमकी दी गई। पीड़ित ने जब यह बताया कि यह जमीन उनके पिता को तत्कालीन लेखपाल और ग्राम प्रधान से आवंटित की गई थी। इस पर लेखपाल ने गाली गलौज शुरू कर दी। घर पर बुलडोजर चलवाने तक की धमकी दे डाली।

आरोप है कि रिश्वत न देने पर पिता के खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई कर दी गई है, जबकि पिता के नाम पर उक्त जमीन का पट्टा है। लेखपाल पर अवैध वसूली और रुपये न देने पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा कलीनगर एसडीएम से भी मामले में शिकायत की गई है। कोटेदार के साथ शिकायत करने पहुंचने वालों में रामचंद्र सिंह, रामऔतार, रोहन सिंह, ओमप्रकाश, वंशी सिंह, गंगा आदि थे।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: सिपाहियों ने मां-बेटे को धमकाया, सादे कागज पर लगवाया अंगूठा

 

संबंधित समाचार