सर! शादी के सात महीने हो गए, ‘खुशखबरी’ के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए, UP के कॉन्स्टेबल की चिट्ठी वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। यूपी के बलिया जनपद में डायल 112 में तैनात एक सिपाही की तरफ से विभाग में छुट्टी के लिए आवेदन किया गया है। गोरखपुर के रहने वाले सिपाही ने पत्र में शादी के 7 महीने के बाद भी खुशखबरी यानी कि बच्चा पैदा नहीं होने पर लेटर लिखकर 15 दिनों की छुट्टी मांगी है। …

बलिया। यूपी के बलिया जनपद में डायल 112 में तैनात एक सिपाही की तरफ से विभाग में छुट्टी के लिए आवेदन किया गया है। गोरखपुर के रहने वाले सिपाही ने पत्र में शादी के 7 महीने के बाद भी खुशखबरी यानी कि बच्चा पैदा नहीं होने पर लेटर लिखकर 15 दिनों की छुट्टी मांगी है। लेटर में लिखा- महोदय, प्रार्थी की शादी को सात महीने हो गए हैं। अभी तक खुशखबरी नहीं मिली है। मैडम ने डॉक्टर के सलाह के अनुसार दवा ली है और उनके साथ रहना है।

बलिया कोतवाली थाने में पोस्टेड सिपाही ने निवेदन करते हुए आगे लिखा,’प्रार्थी अपने घर पर निवास करेगा। अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 15 दिवस की EL (Earned Leave) अवकाश देने की कृपा करे। आपकी महान कृपा होगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो गए लेटर को लेकर कोई मजाक कर रहा है तो कोई पुलिस विभाग में छुट्टी की वजहों को लेकर भी चर्चा हो रही है।

छुट्टी के लिए आवेदन

काम के दबाव और 24 घंटे ड्यूटी को लेकर पुलिस विभाग चर्चा में रहता है। शादी या किसी कार्यक्रम से लेकर सुख-दुख तक में सम्मिलित होने तक की छुट्टी नहीं मिल पाती है। इतना ही नहीं संवेदनशील परिस्थिति होने या किसी त्योहार या बड़े कार्यक्रम की स्थिति में विभाग की छुट्टियां कैंसल कर दी जाती हैं।

इसके साथ ही यह भी गौरतलब है कि यूपी पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 180 दिनों का मातृत्व अवकाश और पुरुषों के लिए 15 दिनों का पितृत्व अवकाश का प्रावधान है।

 

ये भी पढ़ें : पीलीभीत: सिपाहियों ने मां-बेटे को धमकाया, सादे कागज पर लगवाया अंगूठा

संबंधित समाचार