लखनऊ : ‘‘तू मेरी नहीं, तो किसी की नहीं हो सकती’’…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । पुरानी गर्लफ्रेंड को वापस पाने के लिए एमिटी लॉ कॉलेज में एक छात्र ने अपने सहपाठी पर धारदार हथियार से हमला कर लहुलूहान कर दिया। आनन-फानन छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पुलिस हमलवार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बता दें कि यह हमला गर्लफ्रेंड के चक्कर …

लखनऊ । पुरानी गर्लफ्रेंड को वापस पाने के लिए एमिटी लॉ कॉलेज में एक छात्र ने अपने सहपाठी पर धारदार हथियार से हमला कर लहुलूहान कर दिया। आनन-फानन छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पुलिस हमलवार को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बता दें कि यह हमला गर्लफ्रेंड के चक्कर में हुआ है।

बता दें कि राजधानी के एमिटी लॉ कॉलेज में चंद्र भूषण और सुधांशु शेखर एक ही क्लास में पढ़ते हैं। सोमवार को दोनों कॉलेज आए। क्लास खत्म होने के बाद सुधांशु शेखर ने अपने साथी चंद्र भूषण पर धारदार हथियार हमला कर दिया। इस हमले में चंद्र भूषण लहुलूहान हालत में फर्श पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। इस बीच क्लास के साथियों मदद के आए तो सुधांशु उन पर हमला करने को तैयार हो गया। प्रत्यदर्शियों की मानें तो सुधांशु ने अपने साथी पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

जब यह बात कॉलेज प्रशासन को पता चली तो फौरन चंद्र भूषण को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान क्लास के अन्य छात्रों ने बताया कि सुधांशु क्लास के खत्म होने से पहले वहां पहुंचा था और पीछे वाली सीट में जाकर बैठ गया। क्लास खत्म होते ही टीचर बाहर निकले। तब उसने धारदार हथियार से चंद्र भूषण की गर्दन पर वार दिया। इस हमले में चंद्र भूषण गर्दन, सिर, हथेली पर गंभीर चोट आई हैं।

बता दें कि आरोपी छात्र के सहपाठियों ने बताया कि सुधांशु का मानसिक संतुलन बिगड़ा है। वह क्लास में भी कुछ नहीं बोलता था। इस सम्बन्ध में चिनहट थाना प्रभारी तेज बहादूर सिंह का कहना है कि गर्लफ्रेंड को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। पुरानी गर्लफ्रेंड को पाने के लिए सुधांशु अपने सहपाठी को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा था। हालांकि, सुधांशु को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

वहीं अन्य छात्रों ने बताया कि सुधांशु का कॉलेज की एक छात्रा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच छात्रा की नजदीकियां चंद्र भूषण बढ़ गई। इस बात पर उनके बीच एक रार छिड़ गई। करीब छह महीने पहले सुधांशु का ब्रेकअप हो गया। इस पर वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। बता दें कि हाल ही में सुधांशु ने पुरानी गर्लफ्रेंड को कॉल पर धमकी देते हुए कहा था कि ‘‘तू मेरी नहीं, तो किसी की नहीं हो सकती।’’ जिसके बाद वह चंद्र भूषण को रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगा और मौका ढूंढने लगा। मौका मिलते ही उनसे अपने सहपाठी पर जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: पहले भी भागीरथी अपार्टमेंट में जा चुकी थी छात्रा, आगंतुक रजिस्टर से हुआ खुलासा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज