पीलीभीत: 1.32 लाख बच्चों के खाते में भेजे गए 1200 रुपये, अफसरों ने कहा- शत प्रतिशत हो यूनिफॉर्म की खरीद
पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में आधार वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद सोमवार को प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण प्रक्रिया के तहत पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 95 फीसदी बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि भेजी गई। अफसरों ने सख्त निर्देश दिए कि शत प्रतिशत बच्चों को डीबीटी योजना का लाभ मिलना चाहिए। वहीं अभिभावकों …
पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में आधार वेरीफिकेशन पूरा होने के बाद सोमवार को प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण प्रक्रिया के तहत पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 95 फीसदी बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि भेजी गई। अफसरों ने सख्त निर्देश दिए कि शत प्रतिशत बच्चों को डीबीटी योजना का लाभ मिलना चाहिए। वहीं अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों की यूनिफॉर्म अवश्य खरीदें।
गांधी प्रेक्षागृह में सोमवार को सुबह दस बजे बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
जहां परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि और नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, डीएम पुलकित खरे, सीडीओ धर्मेद्र प्रताप सिंह और बीएसए अमित कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन किया। इसी के साथ 1.32 लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई।
डीएम ने कहा कि इस धनराशि से छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक दो जोड़ी ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर अच्छी क्वालिटी का बनवाएं आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी तो स्वेटर भी अच्छा होना चाहिए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर अभिभावकों की बैठक कर उनसे अपील करें वह बेहतर ड्रेस जूता मोजा स्कूल बैग खरीदें।
अभी तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पीलीभीत ऐसा पहला जिला है, जहां 95 फीसदी स्कूली छात्र छात्राओं के आधार का सत्यापन कर खातों में धनराशि भेज दी गई है। कार्यक्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान पृथ्वीराज सिंह, जिला समन्वयक राकेश पटेल, गणेश प्रसाद वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, समेत एसआरजी व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – पीलीभीत: 15 हजार दो वरना घर पर चलवा दूंगा बुलडोजर
