बरेली: मजदूर यूनियनों ने किया धरना प्रदर्शन, प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियनों के संयुक्त देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को उप्र खेत मजदूर यूनियन (10 विधानसभा ) व उप्र खेत मजदूर यूनियन (22 केसर बाग ) जिला कमेटी बरेली के तत्वावधान में दामोदर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजीव शांत ने …

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियनों के संयुक्त देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को उप्र खेत मजदूर यूनियन (10 विधानसभा ) व उप्र खेत मजदूर यूनियन (22 केसर बाग ) जिला कमेटी बरेली के तत्वावधान में दामोदर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजीव शांत ने मांग पत्र पढ़कर सुनाया। इसके अतिरिक्त कांवड़ यात्रा से रास्ते बंद हो जाने के कारण दमखोदा, क्योलडिया, पहु नगला व बिथरी ब्लाकों पर भी स्थानीय नेतृत्व के साथियों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। 

प्रदर्शन किए जाने की जानकारी होने पर नगर मजिस्ट्रेट स्वयं धरना स्थल सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन लेकर राष्ट्रपति को भेजे जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजीव शांत, बन्ने अली, पूरन लाल, अश्फाक अहमद, यूनूस, असीम, टिमलेश, आरिफ, सुराज, नरगिस, यास्मीन, राजेश तिवारी,उमेश कुमार, वीर पाल,साजिद अब्बासी, डी.डी बेलवाल आदि मौजूद रहे। दमखोदा ब्लाक पर हेमराज, क्योलड़िया ब्लाक पर नियाज अहमद, पहुनगला ब्लाक पर राजाराम, बिथरी ब्लाक पर तुलाराम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: वनखंडी नाथ मंदिर पर लगाए बैरिकेडिंग, लोग परेशान

 

संबंधित समाचार