बरेली: दो सगी बहनों को जहरीले कीड़े ने काटा, दोनों की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में दो सगी बहनों को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों बेटियों को उनका पिता किसी झाड़-फूंक वाले के पास ले गया। क्या है मामला ? बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर गजरौला की …

बरेली, अमृत विचार। जनपद बरेली में दो सगी बहनों को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। दोनों बेटियों को उनका पिता किसी झाड़-फूंक वाले के पास ले गया।

क्या है मामला ?
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर गजरौला की रहने वाली 14 वर्षीय मुस्कान के पिता नियामत अली ने बताया कि घर के कमरे में दोनों बहनें मुस्कान व नेहा सो रही थीं। तभी अचानक से जहरीले कीड़े ने काट लिया। बेटी ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। परिवार के लोग दोनों को बिथरी चैनपुर के सीएचसी सेंटर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली के जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने नेहा की हालत ज्यादा नाजुक बताई। दोनों ही बच्चियों को परिजन झाड़ फूंक के लिए ले गए हैं।

वीडियो में देखें … इस मामले में डॉक्टर ने क्या कहा

 

ये भी पढ़ें- बरेली: नाग पंचमी आज, नाथ नगरी में लोगों ने की नाग देवता की पूजा, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार