पीलीभीत: फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह में खुदकुशी का निकल रहा …
पीलीभीत, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक कलह में खुदकुशी का निकल रहा है। फिलहाल मौत की वजह पुष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
मूल रूप से शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी शिवम (25) पुत्र मनोहरलाल सब्जी का ठेला लगाते थे। करीब दो माह पहले वह पत्नी रीना देवी के साथ किराए के मकान में मोहल्ला सुनगढ़ी में रहने लगे थे। सोमवार रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराए के मकान में दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। देर रात सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए।
पत्नी के मायके वाले भी आ चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। उसके बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: 1.32 लाख बच्चों के खाते में भेजे गए 1200 रुपये, अफसरों ने कहा- शत प्रतिशत हो यूनिफॉर्म की खरीद
