चार अगस्त को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्ननोई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। सूत्रों के …

चंडीगढ़। हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई बीजेपी में शामिल होने से पहले विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। बिश्नोई ने भी मंगलवार को संकेत दिए कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया, ”चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट।” इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ”नयी शुरुआत करने से मत डरिए। इस बार कुछ बेहतर करने का मौका है।” हाल के हफ्तों में, बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें की थीं।

एक हफ्ते पहले बिश्नोई ने नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की थी। दस जुलाई को बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने उनकी जमकर तारीफ की थी। कांग्रेस ने पिछले महीने बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा गर्म है।

ये भी पढ़ें- मंकीपॉक्स से डरें या नहीं ? स्वास्थ्य मंत्री ने सीधा संसद में ही बता दिया

संबंधित समाचार